तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत माताटीला में करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हो गई। माताटीला निवासी राजेश वर्मा (45) पुत्र छक्की लाल माताटीला के पास निकले नाले के सामने चाय का ठेला लगाता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुधवार को वह नाले के किनारे बैठकर मछली का शिकार कर रहा था तभी पानी में पड़े एक तार से आ रहे करंट की चपेट में आकर वह अचेत हो गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। संवाद