फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर धोखे से ले जाकर ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ाकर तार जुड़वाने का आरोप लगाया। बताया कि तार जोड़ते समय करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम मानिकपुर निवासी जनक सिंह (45) पुत्र निर्भय सिंह की बृहस्पतिवार की सुबह करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह जनक सिंह गांव से बाहर लगे बिजली ट्रांसफॉर्मर पर लोहे की सीढ़ी लगाकर तार जोड़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई और आहत होकर सीढ़ी से नीचे जमीन पर गिर गया। यह देखकर वहां मौजूद लोग भाग गए। इधर, कुछ देर बाद जब जनक का भतीजा मुकुंद शौच क्रिया को खेत की ओर जा रहा था तो जनक ट्रांसफॉर्मर के पास मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए थे। मृतक आठ भाइयों में पांचवें नंबर का था। उसके एक पुत्र व एक पुत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें