फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तपिश से बढ़ रहे त्वचा रोगी, ओपीडी में लग रही कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में बीते दिनों से गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से त्वचा के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल स्थित ओपीडी में प्रतिदिन 130 से 150 मरीज उपचार कराने पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों से लेकर बड़े सभी को समस्या हो रही है।
विज्ञापन

चिकित्सक के अनुसार, घमोरियां, धूप की एलर्जी, खुजली समेत अन्य समस्या मौसम से हो रही है। ऐसे में चिकित्सक दवा के साथ ही गर्मी से बचाव के लिए भी सुझाव दे रहे हैं। शुक्रवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। लू के साथ ही धूल भरी हवाएं चलने से दोपहर में घर से निकलना दुश्वार हो गया है।
जिले में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त और डायरिया और हीटवेब के साथ ही त्वचा के रोगियों की संख्या भी बढ़ गई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, सामान्य दिनों में जहां 80 से 100 मरीज आते हैं तो अब संख्या डेढ़ गुना हो गई है। अब प्रतिदिन ओपीडी में 130 से 150 मरीज तक आ रहे हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश सेठ ने बताया कि आने वाले मरीजों में चेहरे पर त्वचा झुलसने के धब्बे दिखाई दे रहे हैं तो कई उमस से परेशान हैं। इसके साथ ही घमोरियां, धूप से एलर्जी के मरीजों अधिक आ रहे हैं। इन मरीजों की ओपीडी के बाहर कतार लग रही है। भीड़ अधिक होने से मरीजों को बारी आने के लिए 30 मिनट तक लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ रहा है। इकलौते चिकित्सक होने से अधिक भीड़ लग रही है। ऐसे में चिकित्सक मरीजों को गर्मी व धूप से बचाव करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


दोपहर में धूप में निकलना हो रहा मुश्किल
दोपहर 12 बजे मुख्य मार्गों पर सन्नाटा पसरा जाता है। धूप के प्रकोप से लोग चेहरा ढककर चल रहे हैं। बिना ढके चलने पर धूप से त्वचा जल रही है। हालत यह है कि लोग ही नहीं पशु-पक्षियों का भी हाल-बेहाल बना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

डिहाइड्रेशन से बचाव को खूब पिएं पानी
जिला अस्पताल फिजिशियन डॉ. नीलांजलि दुबे ने बताया कि गर्मी के मौसम में पसीने के रूप में शरीर का पानी अधिक निकल जाता है। इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में पानी अधिक पीना चाहिए, जिससे पानी की कमी न हो। शरीर को हाइड्रेट रखना आवश्यक होता है। शरीर में पानी रहेगा तो त्वचा रोग की समस्या होने की संभावना कम रहेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में खीरा, टमाटर, संतरा, तरबूज, नींबू पानी, गन्ने का रस का सेवन करें। अन्य ठंडे पेय पदार्थ के सेवन से बचाव करें।
विज्ञापन


इस तरह करें बचाव
- घर से निकलने पर अधिक समय तक धूप में न रहें।
- शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहनें।
- चेहरा को धूप से बचाव करने के लिए ढक कर रखें।
- पानी खूब पीएं और चेहरे को दो-तीन बार साफ करें।
- शरीर पर पावडर लगाएं, कैलामाइन लोशन लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें