फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
ded body - फोटो : ded body
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली के राजघाट चौकी के अंतर्गत ग्राम मैलार में एक ग्रामीण की हालत बिगड़ने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीण एक वर्ष से पत्नी के मायके से नहीं आने के कारण परेशान था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

राजघाट चौकी क्षेत्र के ग्राम मैलार निवासी हेमंत (35) पुत्र बाबूलाल शुक्रवार को सुबह घर में था। उसके पिता किसी काम से ललितपुर आए थे। उसने अपने चाचा रामदास को भी घर से बाहर भेज दिया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद जब उसके चाचा लौटकर आए तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर को कोई आवाज नहीं आई। उन्हें कुछ शंका हुई तो कूलर वाली खिड़की से किसी प्रकार अंदर कमरे में घुस गए। देखा तो हेमंत अचेतावस्था में पड़ा हुआ था। उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला और अन्य ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल ले गए। उसके पिता को भी हालत बिगड़ने की बात बताई। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मृतक के पिता बाबूलाल ने बताया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था और मृतक की पत्नी अनबन होने के चलते करीब एक साल से मायके में रह रही है। उसके दो पुत्रियां व एक पुत्र है। एक पुत्री उनके पास ही ग्राम मैलार में रहती है। जबकि एक पुत्र व एक पुत्री अपनी मां के साथ मामा के यहां ओरछा में है। उसने यह भी बताया कि पुत्र को कैंसर हो गया था, लेकिन वह एक साल से ठीक था और उसे अभी बीमारी से कोई परेशानी नहीं थी। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें