फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फांसी लगाने से ग्रामीण की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना मदनपुर अंतर्गत गांव मदनपुर निवासी एक ग्रामीण तीन दिन पहले बिना बताए कहीं चला गया था। बुधवार की सुबह जब उसका भाई खेत पर गया तो वहां पेड़ पर रस्सी से फांसी के फंदे पर लटक रहा था। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना मदनपुर अंतर्गत ग्राम मदनपुर निवासी दशरथ कुशवहा (35) पुत्र पुनू कुशवाहा तीन दिन पहले बिना बताए घर से कहीं चला गया था। बीते रोज बुधवार की सुबह तड़के करीब चार बजे को उसका भाई पप्पू जब खेत पर पहुंचा तो वहां क्वां के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर उसका शव लटक रहा था। जिस पर उसने थाना मदनपुर पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का एक बेटा व एक बेटी है ओर वह दो भाइयों में छोटा था। वह खेती के साथ ही डंपर भी चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें