फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दावनी का मजरा परौंदा में भूसा भरते समय एक ग्रामीण की बिजली के तार छू लेने की वजह से करंट से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम दावनी का मजरा परौंदा निवासी बृजनंदन (29) पुत्र कृपाल विश्वकर्मा सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे खेत में ट्रॉली पर चढ़कर भूसा भर रहा था। इसी दौरान ट्रॉली के ऊपर से निकले बिजली के तार छू जाने की वजह से उसे करंट का जोरदार झटका लगा और जमीन पर जा गिरा। यह देख आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उसे उठाया और अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें