फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम धवा ने पड़वा को 58 रन से हराया

विज्ञापन
cricket.jpeg - फोटो : cricket.jpeg
विज्ञापन
मड़ावरा (ललितपुर)। ग्राम सतवांसा में चल रहे क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे क्रिकेट लीग मैच में मंगलवार को ग्राम पड़वा की टीम को हराकर धवा ने 58 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह लोधी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि खेल एकता, सामाजिकता, देश प्रेम और अनुशासन की भावना पैदा करता है। इससे युवाओं को मित्रता के नए अवसर मिलते हैं। ग्राम धवा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में आठ विकेट खोकर 185 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्राम पड़वा की टीम धवा के गेंदबाजों के सामने नही टिक सकी और 127 रन पर सिमट गई। इस प्रकार धवा की टीम ने 58 रन से चौथा लीग मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। कमलेश ने बेहतरीन पारी खेलकर मैन ऑफ़ द मैच पर कब्जा किया। चौथे लीग मैच की अंपायरिंग सजन सिंह व शेर सिंह ने की। कमेंटेटर राकेश रहे और स्कोरिंग का काम चंद्रभान सिंह ने किया। इस दौरान गजेंद्र सिंह, सचिन पुष्पकार, नीरज सिंह, चाली सिंह, निकिल सिंह, गब्बर सिंह, महेंद्र सिंह के अलावा भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें