फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अब नक्शे पर दिखेगा गांवों का विकास, गड़बड़ी पर रहेगी डिजिटल नजर

Mon, 30 Nov 2026 02:06 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार देने वाली वीबी-जी राम जी योजना में गड़बड़ी रोकने के लिए डिजिटल तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। योजना के तहत होने वाले विकास कार्यों की निगरानी के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के भुवन और भूग्राम प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जा रहा है। इससे कार्यों की प्रगति और उनकी वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन

जिले के छह ब्लॉकों में 415 ग्राम पंचायतें हैं। मनरेगा में बदलाव कर जुलाई से वीबी-जी राम जी योजना शुरू की गई। इसके तहत जॉब कार्ड धारक श्रमिकों को 125 दिन रोजगार देने की गारंटी है। तय समय में मजदूरी का भुगतान न होने पर मुआवजे का भी प्रावधान है। जिले में 1.90 लाख जॉब कार्ड धारक हैं। इनमें 1.21 लाख सक्रिय हैं। इन श्रमिकों से ग्राम विकास के काम कराए जा रहे हैं। कामों में गड़बड़ी रोकने के लिए डिजिटल निगरानी की व्यवस्था की गई है।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, इसरो के भुवन प्लेटफॉर्म पर नक्शे और उपग्रह से मिली जानकारियां उपलब्ध हैं। जुलाई से भूग्राम नाम से ऑनलाइन व्यवस्था भी शुरू की गई है। इसके माध्यम से गांवों के तालाब, सड़क और अन्य बनी हुई परिसंपत्तियों के साथ निर्माणाधीन कार्यों का ब्योरा नक्शे पर दर्ज किया जा रहा है। पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की योजना बनाने के लिए युक्तधारा प्लेटफॉर्म की मदद ली जा रही है। पुराने निर्माण कार्यों का रिकॉर्ड भी नक्शे पर उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन


पारदर्शिता के लिए डिजिटल निगरानी
फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक से कार्यस्थल पर फोटो के माध्यम से मजदूरों की उपस्थिति दर्ज होगी। भुवन के उपग्रह आधारित नक्शों से परिसंपत्तियों की जानकारी मिलेगी। भूग्राम पर पुराने और नए निर्माण कार्यों का रिकॉर्ड रहेगा। युक्तधारा से गांवों की जरूरत के अनुसार विकास कार्यों की योजना बनाने में मदद मिलेगी। जीआईएस और एमआईएस के जरिए कामों की जगह और प्रगति पर ऑनलाइन नजर रखी जाएगी। इससे अधिकारियों को कार्यों के सत्यापन में मदद मिलेगी।

दो श्रेणियों में कराए जाएंगे विकास कार्य
इस वित्तीय वर्ष में योजना के तहत जिले में दो श्रेणियों में काम कराए जा रहे हैं। पहली श्रेणी में पेयजल और पौधरोपण के काम शामिल हैं। दूसरी श्रेणी में ग्रामीण संरचना, खेल मैदान, बंधी और हरा चारा सहित अन्य काम रखे गए हैं। इसके अलावा तालाबों, पोखरों और जलाशयों का संरक्षण, वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण और जल स्रोतों को फिर से उपयोगी बनाने के काम भी शामिल हैं।
-
फैक्ट फाइल
- 1.90 लाख जॉब कार्ड धारक
- 1.21 लाख सक्रिय जॉबकार्ड धारक
- 4647889 इस वित्तीय वर्ष में मानव दिवस सृजित का लक्ष्य
- 1250255 मानव दिवस सृजित अब तक

वीबी-जी राम जी के कार्यों की डिजिटल निगरानी के लिए इसरो के उपग्रह आधारित प्लेटफॉर्म भुवन और भूग्राम का उपयोग किया जा रहा है। इनके माध्यम से गांवों में बने तालाब, सड़क और अन्य निर्माण कार्यों की जानकारी नक्शे पर दर्ज की जा रही है। विकास कार्यों की योजना बनाने के लिए युक्तधारा प्लेटफॉर्म की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

- रमेश कुमार यादव, डीसी वीबी-जी राम जी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें