फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.65 करोड़ से जगमगाएंगे गांव-मजरे

Tue, 07 Jun 2016 01:46 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
इलैक्‍ट्रीस‌िटी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बिजली विभाग ने व्यापार विकास निधि के तहत 1.65 करोड़ रुपये का स्टीमेट तैयार कर अधीक्षण अभियंता को भेजा है। अधीक्षण अभियंता से स्वीकृति मिलने पर कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


विद्युत विभाग ने बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए कस्बा पाली, तालबेहट, गौना कुसमाड़, सैदपुर, मड़ावरा, मदनपुर, महरौनी व जाखलौन में विद्युत खंभे लगाने, विद्युत सब स्टेशनों से अलग लाइनों के निर्माण और गांव में लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि व्यापार विकास निधि से कराए जाने का निर्णय लिया है। इसके लिए अधिकारियों ने स्टीमेट बनाया है। इसमें तहसील तालबेहट में गनेशपुरा रोड वार्ड नंबर दो में राकेश यादव के मकान से कोमल झा के मकान तक एबीसी बंच केबल और नए बिजली के खंभे लगाने, पाली स्थित 33 केवी सब स्टेशन से पाली टाउन के लिए अलग से विद्युत लाइन निर्माण करने, सोजना स्थित 33 केवी सब स्टेशन से गौना कुसमाड़ में ग्राम प्यासा से भरतियायां तक 11 केवी लाइन का निर्माण करने, महरौनी स्थित विद्युत उपकेंद्र से सैदपुर को अलग कर नई लाइन का निर्माण करने, महरौनी सब स्टेेशन से बानपुर लाइन में कंडक्टर लगाने, मड़ावरा स्थित सब स्टेशन से मदनपुर लाइन को अलग कर नई लाइन का निर्माण करने का स्टीमेट बनाया है। जबकि, बिजनेस प्लान के तहत महरौनी में टीकमगढ़ रोड पर दाल मील के सामने नए खंभे लगाने के कार्य और ग्राम जाखलौन के पड़ौरिया में ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करने का कार्य करने का स्टीमेट बनाया गया है। अधिशासी अभियंता प्रशांत सिंह ने स्टीमेट को अधीक्षण अभियंता को स्वीकृति के लिए भेज दिया है। स्वीकृति मिलने पर विभाग द्वारा व्यापार विकास निधि के तहत उक्त कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें