ललितपुर। जेटीसी ग्राउंड में नगर क्षेत्र की मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 50 मीटर की फर्राटा दौड़ विजय व राधिका ने जीती। आखिर में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में राजाबाबू द्वितीय, महेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रागिनी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सौ मीटर दौड़ में विजय ने प्रथम, अब्दुल रब ने द्वितीय, फरहान ने तृतीय, दो सौ मीटर दौड़ में बालक वर्ग में सोहेल खान प्रथम, समीर खान द्वितीय, बालिका वर्ग में हेमा कुशवाहा, राधिका द्वितीय, राखी तृतीय स्थान पर रही। चार सौ मीटर दौड़ में नसरीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में प्राथमिक आदर्श विद्यालय विजेता व प्राथमिक विद्यालय नेहरू नगर उप विजेता घोषित किया गया। खोखो में प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट स्कूल व प्राथमिक विद्यालय नेहरू नगर उप विजेता रहा। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सोहेल खान प्रथम, अरसान अली द्वितीय और मोहम्मद समीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में आरती प्रथम, सहाना द्वितीय व जागृति को तृतीय स्थान पर संतोष करना पड़ा। उच्च प्राथमिक वर्ग की चार सौ मीटर दौड़ में सोहेल खान प्रथम, अरमान द्वितीय व अजय रैकवार तृतीय, बालिका वर्ग में सपना रैकवार प्रथम, अक्शा द्वितीय, गोला फेंक बालक में अजय प्रथम, महेंद्र द्वितीय, व साहिल खान तृतीय, डिस्कस थ्रो में साहिल खान प्रथम, सौरभ द्वितीय, दीपक तृतीय, कबड्डी में जूनियर आदर्श विद्यालय विजेता, कंपोजिट स्कूल उप विजेता, कबड्डी बालिका वर्ग में आदर्श विद्यालय, उप विजेता तालाबपुरा स्कूल रहा। खोखो बालक में आदर्श विद्यालय विजेता, सिविल लाइन स्कूल उप विजेता, बालिका में सिविल लाइन स्कूल विजेता, आदर्श विद्यालय उप विजेता, गोलाफेंक में सपना प्रथम, संध्या द्वितीय, खुशबू तृतीय, डिस्कस थ्रो में मनीषा प्रथम, खुशबू द्वितीय रही। इससे पहले उप जिलाधिकारी घनश्याम वर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी भरत कुमार वर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सह समंवयक शिवदत्त विदुआ, असद खां, कमल कुशवाहा, रामकिशोर स्वामी, उमाशंकर राठौर आदि उपस्थित रहे। संचालन संजय कुमार श्रीवास्तव एबीआरसी ने किया।