कस्बा मड़ावरा में स्थित आचार्य श्रीविद्यासागर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की 71वीं जन्म जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह विद्यालय के बच्चों द्वारा कस्बा में प्रभात फेरी निकाल कर की गई। इस दौरान कस्बा में प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद विद्यालय में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों अध्यक्ष निर्मल जैन, रिटायर्ड प्रधानाचार्य तंदुल जैन, प्रबंधक राजेश, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र, विजय जैन, प्रेमचंद, उमाशंकर सिंह ने आचार्य श्रीविद्यासागर जी महाराज के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर व चित्र अनावरण करके किया। सर्वप्रथम विद्यालय की छात्राओं सुरभि, रीना, दीक्षा ने आचार्य बंदना स्वागत गीत प्रस्तुत किया व अन्य बच्चों ने सांस्कृतिक झलकियां प्रस्तुत की। कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथियों ने आचार्य श्री की जीवन शैली पर अपने अपने विचार व्यक्त किए, इस दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य चक्रेश जैन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज शरद पूर्णिमा का पावन दिन है इस दिन आचार्य विद्यासागर जी महाराज का जन्म कर्नाटक के सदलगा की पवित्र पावन भूमि पर हुआ था। वह वर्तमान युग के महावीर हैं, उनकी चर्या का गुणगान जैन व जैनेत्तर भी करते हैं। आचार्य श्री का मूकमाटी महाकाव्य एक अनूठी कृति है। कार्यक्रम का संचालन इंद्रपाल सिंह ने किया, वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त अध्यापकों का सराहनीय सहयोग रहा।