फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज दौड़े, पाया मेडल

Tue, 18 Oct 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
prtiyogita, lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
विज्ञापन
मड़ावरा (ललितपुर)। सरस्वती मंदिर इंटर कालेज में  तीन दिवसीय जनपद स्तरीय युवक समारोह शुरू हो गया। पहले दिन दौड़ हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने तेज दौड़ लगाई।
विज्ञापन


समारोह का शुभारंभ जिलाधिकारी  डा रूपेश कुमार के मुख्य आतिथ्य एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आर पी वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने लोकतंत्र की रक्षा के लिये समारोह में उपस्थित सभी को निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई।  शपथ के दौरान कहा कि मतदान अवश्य  करें मतदान निष्पक्ष एवं किसी के दबाव या प्रलोभन में आकर न करें। 

  इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों का बैज लगाकर सम्मान किया गया। जिलाधिकारी को आयोजक मण्डल द्वारा स्मृति चिन्ह  भेंट कर सम्मानित किया गया।  मशाल प्रज्वलन के बाद कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कार्यक्रम के शुभारंभ में सीनियर वर्ग के छात्रों की आठ सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें मान सिंह बांसी प्रथम और कृष्ण कुमार बिरधा दूसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग बालिका की आठ सौ मीटर दौड़ में तालबेहट की छात्रा मोना कुशवाहा प्रथम व तालबेहट की ही सोनल कौशिक दूसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में बालकों कीआठ सौ मीटर की दौड़ में दिनेश सीबी गुप्ता स्कूल महरौनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन


वहीं बुन्देलखण्ड इंटर कालेज जाखलौन के भूपेन्द्र यादव दूसरे स्थान पर.रहे। जूनियर वर्ग की बालिकाओं की दौड़ में ललितपुर की पूजा प्रथम एवं ललितपुर की ही वैरवा दूसरे स्थान पर रहीं। सभी प्रतिभागियों में पहले दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहने वालों को जिलाधिकारी ने मेडल पहना कर पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर एसडीएम मडावरा एस के पाल, विद्यालय के प्रबंधक दीवान विक्रम सिंह ,कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य राम सजीवन प्रजापति ,सह संयोजक एच के एल वर्मा, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, नीलम सेंगर, रमेश चन्द्र जैन, काशीराम निरंजन के अलावा विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। समारोह में तालबेहट, ललितपुर व महरौनी जोन के 22 विद्यालयों के छात्र एवं छात्रायें प्रतिभाग कर रहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें