संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी-ललितपुर। तहसील महरौनी अंतर्गत ग्राम सिलावन में स्थित जेपी उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर में विद्यालय का 15वां वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। स्कूली छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया।
वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ के प्रतिनिधि सुरेश पंथ ने मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। छात्र छात्राओं ने एकल व समूह नृत्य प्रस्तुत किए। जल है तो कल है, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, बेटी हिन्दुस्तान की, गोकुल की राधा, महाभारत, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई, मेरे घर राम आएं हैं... आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
मुख्य अतिथि सुरेश पंथ ने छोटे से गांव में बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा मुहैया कराने की दिशा में इस विद्यालय को अच्छा माध्यम बताया। उन्होंने विद्यालय में दो कक्ष निर्माण की मांग को राज्यमंत्री के समक्ष रखकर पूरा कराने की बात कही। इसके साथ अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुष्यंत बडौनियां, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधक जमना प्रसाद साहू, श्रीराम पटैरिया, संजय पांडेय भारत, विद्यालय प्रबंधक रामसेवक चौबे, सभासद रवि अहिरवार, शंकर दयाल पुरोहित, शिवप्रकाश राजौरिया, सूर्यकांत त्रिपाठी, आशाराम तिवारी आदि मौजूद रहे।