फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स लेते भ्ारपूर, सुविध्ााएं श्ाून्य

Fri, 20 May 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
vidua colony, jhansi hindi news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। नगर के मुहल्ला तालाबपुरा में बसी बिदुआ कालोनी में रहने वाले लोग नगर पालिका को गृहकर व जल संस्थान को जलकर अदा कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कालोनी में कोई सुविधा नहीं है। यहां पर न तो सड़क व नाली का कोई नामोनिशान है और ना ही नलों में पेयजल पहुंचाने की कोई व्यवस्था है।
विज्ञापन


शहर के मुहल्ला तालाबपुरा में एक दशक पूर्व बिदुआ कालोनी नाम से निजी कालोनी बसाई गई थी। यहां पर एक सैकड़ा से अधिक लोगों के मकान व खाली प्लट स्थित हैं, इनमें से वर्तमान में आधा सैकड़ा से अधिक परिवार निवास कर रहे हैं। उक्त लोगों द्वारा नगर पालिका में गृहकर व जल संस्थान में जलकर का भुगतान किया जा रहा है। नगर में रहने के सभी टैक्स अदा करने के बावजूद यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है। यह कालोनी दो वार्डों के कार्य क्षेत्र में आती है।

इसका कुछ हिस्सा वार्ड नंबर 13 व बाकी वार्ड नंबर 23 की सीमा में आता है। दोनों वार्डों के पार्षद सत्ताधारी पार्टी के नेता होने के बाद भी इस कालोनी में रहने वाले परिवारों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पाए हैं। कालोनी में सड़क का कोई नामोनिशान नहीं है, नाली का भी अभाव है। घरों का गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। जिससे पूरी कालोनी में जगह-जगह जल भराव की समस्या है।
विज्ञापन


सड़कें नहीं होने के कारण सफाई व्यवस्था भी बाधित हो रही है। स्थायी नाली नहीं होने के कारण बरसात का पानी सड़कों पर भरा रहता है और बरसात में पूरी सड़कें दलदलनुमा सड़कों में तब्दील हो जाती हैं। कुछ माह पूर्व यहां पर पानी की पाइप लाइन डलवा दी गई है, लेकिन अभी तक किसी भी घर में नलों का कनेक्शन नहीं किया गया है। पूरी कालोनी में केवल एक ही सार्वजनिक हैंडपंप है। स्थानीय लोग अपने निजी बोर से पानी की आपूर्ति कर रहे हैं।

शहर में गांवों से बुरा माहौल
इस कालोनी का नाम भले ही बिदुआ कालोनी है, पर इस कालोनी से इस नाम कोई नाता नहीं है। इस कालोनी के प्लाटों को इलाहाबाद निवासी एक युवक द्वारा बेचा गया था, प्लाटों के बिकने के बाद इस व्यक्ति का कोई अता-पता नहीं है। सबसे ज्यादा प्लाट ग्रामीण इलाकों से आए लोगों ने खरीदे थे। वर्तमान में यहां रहने वाले 70 प्रतिशत परिवार गांव से आकर यहां बसे हैं। उक्त लोगों ने गांव के माहौल से बाहर आकर शहर के माहौल के लिए यहां पर प्लाट खरीदे थे, लेकिन उनको क्या पता था कि उनको शहर के बीचों बीच स्थित मुहल्ले में लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी सुविधाएं नहीं मिलेंगी।

वार्ड नंबर 23 के पार्षद ने शुरु की पहल
बिदुआ कालोनी का 60 प्रतिशत के अधिक हिस्सा वार्ड नंबर 23 की सीमा में आता है। वार्ड के पार्षद भवानी यादव ने कुछ माह पहले कालोनी के बीचों-बीच बड़ा नाला का निर्माण कराया है, जिससे बरसात के पानी की निकासी हो सके। कालोनी के कुछ हिस्से में पेबरब्रिक्स बिछवाने का भी कार्य कराया गया है। उन्होंने बताया कि उनके स्तर से कालोनी के विकास के लिए कोशिश की जा रही है। वार्ड नंबर 23 की सीमा में आने वाले हिस्से में सड़क व नाली निर्माण के प्रस्ताव बोर्ड में प्रस्तावित है, बजट आते ही निर्माण कार्य शुुरु कर दिए जाएंगे।

अपना गांव छोड़कर यहां पिछले छह वर्षों से रहने वाले रजऊ राजा बताते हैं कि उनको यहां रहने के बाद भी शहर जैसा माहौल नसीब नहीं हुआ है। बरसात में पूरी कालोनी में कीचड़ ही कीचड़ हो जाता है। नालियों का गंदा पानी हमेशा सड़कों पर भरा रहता है। शहर में रहने के बाद भी गांव से बदतर जिंदगी जीने को मंजबूर हैं।
विज्ञापन

- रजऊ राजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें