संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महिला अस्पताल लगातार सुर्खियों में है। बीते दिनों जहां एसएनसीयू में बच्चे की देखभाल के एवज में पैसे लेने का वीडियो वायरल हुआ था, वहीं परिसर स्थित रक्तकोष से पांच हजार रुपये में ब्लड दिलाने का मामला सामने आया था। यह मामला शांत हुआ था कि एक और वीडियो वायरल हो गया। इसमें एक व्यक्ति चिकित्सक पर प्रसव के नाम पर पैसे की मांग करने का आरोप लगाते हुए पैसे लेने की मद की जानकारी करना चाह रहा है। चिकित्सक पैसे लेने से मना करते नजर आ रहे हैं। चिकित्सक ने हैसियत में बात करने की नसीहत दी।