तालबेहट (ललितपुर)। सरकारी विभाग के एक कर्मचारी का रिश्वत लेते सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, ये वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
वायरल वीडियो भू अधिपत्य विभाग का बताया जा रहा है। जहां पूरे जनपद के किसानों को मुआवजा का वितरण किया जाता है। जानकारी ये भी है कि पूर्व जिलाधिकारी द्वारा मुआवजे में देरी पर विभाग के लिपिकों को नोटिस जारी किया गया था लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद कोई कार्रवाई अमल में न आने के कारण लिपिक फिर से बेलगाम हो गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा बना हुआ है।