फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खाद की कालाबाजारी का वीडियो वायरल, लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। खाद की कालाबाजारी के मामले थम नहीं रहे हैं। शुक्रवार को महरौनी में मड़ावरा रोड स्थित एक दुकानदार का वीडियो वायरल हुआ। दुकानदार एनपीके 1450 व डीएपी 1900 रुपये में बाहर से मंगाने की बात कह रहा है। जिला कृषि अधिकारी ने उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया है।
वायरल वीडियो में मड़ावरा रोड स्थित साहू ट्रेडर्स नाम की दुकान पर ग्राहक खाद की मांग कर रहा है। दुकानदार एनपीके की एक बोरी का दाम 1450 रुपये बता रहा है। जब ग्राहक डीएपी की मांग करता है तो उपलब्ध न होने की बात कहता है। साथ ही बता रहा कि डीएपी बाहर से मंगाने पर 1900 रुपये की पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई की। उन्होंने दुकानदार का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। साथ ही तीन दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें