संवाद न्यूज एजेंसी
बिरधा (ललितपुर)। सोशल मीडिया पर एक गोवंश आश्रयस्थल का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें गोवंश मृत पड़े हैं। इसे ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम पंचायत डुंगरिया स्थित गोशाला का बताया जा रहा है। अधिकारी यहां की गोशाला का वीडियो न होने की बात कह रहे हैं।
वायरल वीडियो में बहुत सारे गोवंश मृत पड़े हैं और चील, कौए नोच रहे हैं। 13 अगस्त को स्थानीय निवासी मुन्ना सहित अन्य ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर बताया था कि कान्हा आश्रय गोशाला में गोवंश मृत पड़े हैं। इसकी जांच कराने की मांग की थी, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया। प्रधान जगदीश का कहना है कि गोशाला में साफ सफाई का ध्यान रखा जा रहा है।
-
डुंगरिया प्रधान से बात करूंगा, अगर कोई भी कमी सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इरशाद अहमद, बीडीओ, बिरधा।
यह वीडियो यहां की गोशाला का नहीं लग रहा है। वैसे यह डुंगरिया का बताया गया है, विस्तृत जांच कराई जाएगी।-केके पांडे, सीडीओ।