फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शहर में बनेगा वेंडिंग जोन, फेरीवालों को मिलेगा स्थान

Sun, 03 Sep 2023 12:59 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका ने स्थान चयन के लिए कर्मचारियों व पार्षदों की टीम बनाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका फेरीवालों के लिए नगर क्षेत्र में वेंडिंग जोन तैयार करने जा रही है। इसके लिए पालिका ने कर्मचारियों व पार्षदों की टीम बनाई है, यह टीम शहर में फेरीवालों के लिए नियत स्थान तय करेगी।
नगर में पहली बार शहर के मुख्य मार्ग व अन्य मार्गों पर सड़क किनारे हाथ ठेलों पर फल, सब्जी, चाट व अन्य सामान बेचने वालों को अब स्थान देने की व्यवस्था की जा रही है। क्योंकि वर्तमान समय में सड़क किनारे इन हाथ ठेलों से यातायात बाधित होता है। शहर के लोगों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

इन लोगों को निर्धारित स्थान देने के लिए नगर पालिका ने एक टीम गठन करने का निर्णय लिया। यह टीम शहर के अंदर भ्रमण कर ऐसे स्थानों की तलाश करेगी, जहां पर इन फेरीवालों को खड़ा किया जा सके। इसके अलावा उनकी सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाएगा।
इन स्थानों का हो सकता है चयन
वर्तमान में नगर पालिका ने वेंडिंग जोन के लिए पुरानी तहसील से जीआईसी के ओर जाने वाली सड़क, चर्च के पास की सड़क, अभिलाषा पेट्रोल पंप से जिला अस्पताल को जाने वाली सड़क, महिला चिकित्सालय के सामने वाली सड़क, इलाइट से रामनगर को जाने वाली सड़क का चयन किया है। इन सड़कों का नगर पालिका टीम स्थलीय निरीक्षण कर इसे फाइनल करेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका ने वेंडिंग जोन बनाने के लिए टीम का गठन कर लिया है। पालिका बोर्ड के तीन सदस्यों को इस टीम में शामिल कर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। जन्माष्टमी तक वेंडिंग जोन के स्थान का चयन हो जाएगा। -निहाल चंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें