फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू: मेडिकल कॉलेज में दस बेड रिजर्व

Sun, 03 Sep 2023 12:55 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएचसी व सीएचसी में 5-5 मच्छरदानी युक्त बेड किए आरक्षित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में डेंगू को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज में दस बेड एवं पीएचसी व सीएचसी में 5-5 मच्छरदानी युक्त बेड आरक्षित किए गए हैं, साथ ही रिस्पॉन्स टीम भी गठित कर दी है, जो मौके पर पहुंचकर डेंगू मरीज के घर के आसपास सोर्स रिडक्शन और फीवर सर्वे का कार्य कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त डेंगू से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है ।
सीएमओ डॉ इम्तियाज अहमद ने बताया कि जिले में अभी तक 11 डेंगू के मरीज निकले हैं, इनमें अधिकतर मरीज अन्य जिलों में चिन्हित हुए हैं, जो जिले में लौटकर वापस आए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक व आशा कार्यकर्ता के माध्यम से सर्वेक्षण कराकर डेंगू व मलेरिया से बचाव की जानकारी प्रदान की जा रही है। वहीं शहरी क्षेत्र में डोमेस्टिक ब्रीडर चेकर के माध्यम से लार्वा खोजी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान मच्छर का लार्वा पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से उसे समाप्त करने के लिए पानी से बर्तनों को खाली कराया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ मुकेश जौहरी ने बताया कि हर रविवार मच्छर पर वार अभियान चलाया जाता है, जिसके माध्यम से डेंगू पर नियंत्रण पाने की कोशिश की जाती है। कूलर एवं फूलदान को सप्ताह में एक बार पूरी तरह से खाली कर दें और फिर उसमें नया पानी भरें।
विज्ञापन

11 गृह स्वामियों को नोटिस
जो गृह स्वामी कई दिनों से कूलर या बर्तन, टायरों व टूटे फूटे बर्तनों में भरे पानी को खाली करने में आनाकानी कर रहे हैं, उन्हें नोटिस दिए जा रहे हैं। सीएमओ की ओर से अभी तक 11 गृह स्वामियों को नोटिस दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें