फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शहर की सड़कों पर खुलेआम फर्राटा भर रहीं काली फिल्म लगी गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। परिवहन विभाग के अनुसार कंपनी जिस हालत में वाहन को शोरूम से देती है, उसी हालत में वाहन को चलाना चाहिए। वाहन के रूप या डिजाइन में किसी भी तरह से परिवर्तन नहीं कराया जा सकता है। साथ ही, आवाज व हॉर्न किसी भी प्रकार के यंत्र लगवाकर बदलवा नहीं सकते हैं। लेकिन, हकीकत यह है कि शहर की सड़कों पर काली फिल्म लगाकर वाहन फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

चार पहिया वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाकर चलने को वाहन स्वामियों ने शौक बना लिया है। वहीं, कई दबंगई के लिए काली फिल्म लगा रहे हैं। हद तो तब हो गई, जब शहर में ही खुलेआम काली फिल्म लगे वाहन चल रहे हैं तो ग्रामीण क्षेत्र में स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


वाहनों पर काली फिल्म व मॉडीफाइड और तेज आवाज का साइलेंसर लगवाना प्रतिबंधित है। ऐसे वाहन मिलने पर कार्रवाई की जा रही है।
- विपिन चौधरी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, ललितपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें