फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सड़कों पर बेरोकटोक फर्राटा भर रहीं काली फिल्म लगी गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे कई वाहन, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में काली फिल्म लगीं चार पहिया वाहन बेरोकटोक फर्राटा भर रहे हैं। यह वाहन ग्रामीण क्षेत्र ही नहीं मुख्यालय पर भी संचालित हो रहे हैं लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
शासन ने भले ही वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाने पर प्रतिबंध लगा रखा है लेकिन कई वाहन स्वामी परिवहन विभाग के नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। इन वाहनों से काली फिल्म हटवाने के लिए विभाग द्वारा समय-समय पर अभियान चलाए जाते हैं। साथ ही काली फिल्म वाले वाहनों का चालान किया जाता है। साथ ही हूटर भी हटवाए जाते हैं। एचएसआरपी प्लेट न होने की स्थिति में कार्रवाई की जाती है। लेकिन, वर्तमान में वाहन स्वामी खुलेआम नियमों की अनदेखी कर वाहनों का संचालन कर रहे हैं।
विज्ञापन

हालत यह है कि शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में वाहन स्वामियों ने गाड़ियों के शीशे पर काली फिल्म लगाकर चलने का शौक बना लिया है। इन वाहनों में अपराधी किस्म के व्यक्ति किसी भी प्रकार का अपराध कर आसानी से निकल जाते हैं। वहीं कई वाहनों पर नंबर प्लेट तक नहीं लगी है। ऐसे में दुर्घटना करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो पाती है। हद तो तब हो गई, जब यह वाहन शहर में भी दौड़ रहे हैं। इसके बाद भी इन पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

-
किसी में नहीं है नंबर तो किसी की नंबर प्लेट डिजाइन में
जनपद में अब भी कई वाहनों के शीशे काली फिल्म लगी है, साथ ही नंबर प्लेट तक नहीं है। कुछ पर फिल्म के साथ ही नंबर प्लेट तक डिजाइन में है। ऐसे में दुर्घटना होने के बावजूद भी आसानी से बच जाते हैं। लोगों को स्पष्ट नंबर नजर नहीं आते हैं।

वर्जन
जनपद में वाहनों के शीशे पर काली फिल्म लगाकर चलने का मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही इन वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
-विपिन चौधरी, एआरटीओ, ललितपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें