नाराहट पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी, ग्राम गौना व अमझरा के बीच हाईवे-44 पर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र के अमझरा और गौना गांव के बीच में नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार वाहन ने राहगीर को रौंद दिया। कार चालक राहगीर को करीब तीन मीटर दूर घसीटता ले गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच आसपास के लोगों को मौके पर बुलाकर मृतक की पहचान का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस मृतक की पहचान और दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। थानाध्यक्ष दयाशंकर ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।