फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाने से सब्जी विक्रेता की मौत

विज्ञापन
फांसी - फोटो : ?????
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली अंतर्गत शहर के मोहल्ला आजादपुरा में देहरी मंदिर के पास रहने वाले एक सब्जी विक्रेता ने अपने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आजादपुरा देहरे मंदिर के पास निवासी रवि कुशवाहा (30) पुत्र धनीराम कुशवाहा अपने घर में अकेला रहता था। उसका भाई उससे अलग रहता है और दादी आईटीआई के पास कांशीराम कॉलोनी में रहती हैं। लेकिन दादी रोजाना अपने नाती रवि कुशवाहा के पास आती-जाती रहती थीं। रविवार देर रात को रवि कुशवाहा ने किसी बात से क्षुब्ध होकर अपने कमरे में रस्सी के सहारे छत के कुंदे से फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह लगभग सात बजे जब
उसकी दादी आई तो मकान का बाहर का दरवाजा खुला हुआ था। उन्होंने के कमरे में जा कर देखा तो रवि फांसी के फंदे पर लटक रहा था। आवाज सुनकर आसपास के मोहल्ले के लोग भी मौके पर आ गए। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों से आवश्यक पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई अमित कुशवाहा ने बताया की मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था और बाजार में सब्जी का ठेला लगाता था। उसके भाई का पत्नी से तलाक हो चुका था, जिससे अब वह यहां नहीं रहती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें