फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में सब्जी के दाम धड़ाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। लॉकडाउन में जिले की सीमाएं बंद होने से सब्जी के दाम औंधे मुंह गिर गए हैं। इससे किसानों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालांकि, फुटकर दुकानदार इस मुनाफे का लाभ उठाने में कामयाब हो रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन किया गया है। वर्तमान में मध्य प्रदेश से जुड़ी जिले की सीमाएं सील हैं। इस कारण जिले में उगाई जा रही सब्जी अन्य जिलों में नहीं पहुंच पा रही हैं। सब्जी मंडी में थोक विक्रेताओं को सब्जी बेचने के लिए पास जारी किए गए हैं। इस प्रक्रिया में ग्रामीण क्षेत्र के कई किसान पास पाने से वंचित रह गए हैं। फुटकर दुकानदार हाथ ठेला घुमाकर गलियों में बेच रहे हैं तो कुछ सब्जी मंडी में बैठकर दुकानदारी कर रहे हैं। इस दौरान सब्जी के दामों में बड़ा अंतर आ गया है।
लॉकडाउन से पहले नागरिक आसमान छू रही सब्जी से परेशान थे। जैसे ही लॉक डाउन की शुरुआत हुई तो सब्जी के रेट जमीन पर आ गए। थोक मंडी में किसानों को सब्जी बेचकर बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। कइयों को सब्जी की लागत निकलना मुश्किल दिखाई दे रहा है। मौजूदा समय में किसानों के पास मंडी में सब्जी बेचने के अलावा कोई विकल्प नहीं रह गया है। कुछ किसान थोक मंडी में सस्ती बिक रही सब्जी से परेशान होकर खुद ही गली-मोहल्लों में सब्जी बेचना प्रारंभ कर दिया है। सबसे ज्यादा हालत टमाटर, कद्दू की खराब हुई है, इन सब्जियों को कोई पूछने वाला नहीं रह गया है। इसके अलावा फल के भी दाम गिरे हैं।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता जगदीश कुशवाहा का कहना है कि यदि शादी समारोह व अन्य आयोजन चल रहे होते तो शायद सब्जी व फल के दामों की यह नौबत नहीं आती। इस समय सब्जी के दाम बहुत नीचे पहुंच गए हैं। रोजगार छिनने से कइयों के पास पैसा भी नहीं बचा है।
विज्ञापन

-----
ये हैं थोक फल एवं सब्जी के दाम
अधिकतम मूल्य प्रति किलो में थोक दाम फुटकर दाम
केला 10 से 12 प्रति किलो- 25 से 30 प्रति किलो
सेब 35 से 40 प्रति किलो - 80 से 100 प्रति किलो
संतरा 20 से 25 प्रति किलो- 40 से 45 प्रति किलो
मौसम्मी 18 से 20 प्रति किलो - 40 से 50 प्रति किलो
अंगूर 20 से 25 प्रति किलो - 40 से 50 प्रति किलो
तरबूज ( बड़ा) 09 से 10 प्रति किलो - 15 से 20 प्रति किलो
तरबूज (छोटा) 09 से 10 प्रति किलो - 15 से 20 प्रति किलो
खरबूजा 20 से 22 प्रति किलो - 30 से 40 प्रति किलो
खीरा 08 से 10 प्रति किलो - 30 से 40 प्रति किलो
ककड़ी 04 से 05 प्रति किलो - 12 से 15 प्रति किलो
आम पके हुये 50 से 60 प्रति किलो - 80 से 90 प्रति किलो
आम कच्चा 10 से 13 प्रति किलो - 25 से 30 प्रति किलो
पपीता पका हुआ 10 से 12 प्रति किलो- 30 से 40 प्रति किलो
पपीता कच्चा 06 से 08 प्रति किलो - 20 से 25 प्रति किलो
अनार 30 से 50 प्रति किलो - 80 से 100 प्रति किलो
आलू 17 से 18 प्रति किलो - 25 से 30 प्रति किलो
लौकी 03 से 04 प्रति किलो- 10 से 15 प्रति किलो
प्याज 06 से 08 प्रति किलो - 15 से 20 प्रति किलो
प्याज हरा 08 से 10 प्रति किलो- 30 से 35 प्रति किलो
लहसुन 50 से 60 प्रति किलो - 90 से 100 प्रति किलो
अदरक 50 से 60 प्रति किलो - 90 से 100 प्रति किलो
घुइयां/अरबी 40 से 60 प्रति किलो- 80 से 90 प्रति किलो
टमाटर बड़े 03 से 04 प्रति किलो - 10 से 15 प्रति किलो
टमाटर छोटा 01 रु0 प्रति किलो - 5 से 6 रू0 प्रति किलो
धनिया हरी 02 से 03 प्रति किलो - 35 से 40 प्रति किलो
बैंगन गोल 03 से 04 प्रति किलो- 15 से 20 प्रति किलो
बैंगन 02 से 03 प्रति किलो- 15 से 20 प्रति किलो
फूलगोभी 04 से 05 प्रति किलो- 20 से 25 प्रति किलो
बंद गोभी 05 से 06 प्रति किलो- 20 से 25 प्रति किलो
पुदीना हरा 08 से 10 प्रति किलो- 50 से 60 प्रति किलो
सहजन फली/बरबटी 13 से 15 प्रति किलो - 25 से 30 प्रति किलो
मिर्च हरी 13 से 15 प्रति किलो - 35 से 40 प्रति किलो
मूली 05 से 10 प्रति किलो - 30 से 35 प्रति किलो
चुकन्दर 03 से 05 प्रति किलो- 30 से 35 प्रति किलो
शिमला मिर्च 06 से 07 प्रति किलो - 30 से 40 प्रति किलो
कद्दू हरा 04 से 05 प्रति किलो - 15 से 20 प्रति किलो
कद्दू पका 02 से 03 प्रति किलो - 10 से 15 प्रति किलो
सेम 12 से 15 प्रति किलो - 30 से 40 प्रति किलो
नींबू 30 से 40 प्रति किलो - 80 से 100 प्रति किलो
करेला 18 से 20 प्रति किलो- 40 से 50 प्रति किलो
भिण्डी 06 से 10 प्रति किलो - 10 से 20 प्रति किलो
तरोई 08 से 10 प्रति किलो - 35 से 40 प्रति किलो
पालक 03 से 05 प्रति किलो - 30 से 40 प्रति किलो
टिंडा 13 से 15 प्रति किलो - 40 से 45 प्रति किलो
-----
फुटकर दुकानदारों को हिदायत दी गई कि वह ग्राहकों को बहुत अधिक मूल्य पर सब्जी न बेचें।
- भरत कुमार वर्मा
सेक्टर मजिस्ट्रेट/वार्ड नंबर16 आजादपुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें