फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अलग-अलग होगी सब्जी व फल मंडी

विज्ञापन
vegetable.jpg - फोटो : vegetable.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। सब्जी व फल मंडी अब अलग-अलग स्थान पर लगाई जाएगी। नवीन गल्ला मंडी में गल्ला व्यापारी व फल सब्जी व्यापारियों के बीच स्थान को लेकर पनपे विवाद को लेकर जिलाधिकारी ने सब्जी मंडी के लिए स्थान चिह्नित कर समतलीकरण कराए जाने के और फल मंडी पुराने स्थान पर भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर स्थित गल्ला मंडी में बीते वर्ष कोरोना वायरस संक्रमण के प्रकोप को लेकर सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए सब्जी मंडी को शिफ्ट कर दिया था, लेकिन अब रबी की फसल की आवक शुरू हो गई है। ऐसे में गल्ला व्यापारियों को व्यापार करने में समस्या हो रही थी। जगह को लेकर गल्ला व्यापारियों व सब्जी, फसल व्यापारियों के बीच विवाद की स्थिति बन रही थी। बीते दिन गल्ला व्यापारियों ने मंडी बंद प्रदर्शन भी किया था। तब प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर सब्जी व फल मंडी को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने का आश्वासन दिया था। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलामंत्री इदरीश राइन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सब्जी मंडी को पुन: वापस भेजे जाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि गल्ला मंडी में गल्ला व्यापारियों से आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है। गल्ला मंडी को व्यापारी बंद कर देते हैं। साथ ही सब्जी भी चोरी हो जाती है। उन्होंने मांग की है कि जब तक सब्जी मंडी बनकर तैयार नहीं होती है, तब तक पूर्व के ही स्थान पर रखवाई जाए।
अब सब्जी व फल मंडी को अलग-अगल किया जा रहा है। शहर के मोहल्ला रामनगर में जिलाधिकारी के निर्देशन पर जमीन चिह्नित कर समतलीकरण कराए जाने के निर्देश दिए है। जमीन को व्यवस्थित होने के बाद सब्जी मंडी को शिफ्ट किया जाएगा। वहीं फल मंडी को अभी नझाई बाजार में ही शिफ्ट करने की सहमति दी है। इससे गल्ला व्यापारियों और सब्जी फल व्यापारियों का मामला सुलझ गया है।
विज्ञापन

-----
गल्ला मंडी में रबी की आवक से गल्ला व्यापारियों को हो रही समस्या को लेकर रामनगर में सब्जी मंडी के लिए जमीन चिह्नित हो गई है। एक सप्ताह में जमीन के समतलीकरण होते ही सब्जी मंडी को स्थानांतरित किया जाएगा। साथ ही नझाई बाजार में फल मंडी स्थित कराई जाएगी।
विज्ञापन

अन्नावि दिनेशकुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें