फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: वीर बुंदेली वॉरियर्स ने राइजिंग सुपर स्टार को दी करारी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। जिला स्पोर्ट स्टेडियम में बुधवार को स्व. राजेंद्र जायसवाल की स्मृति में निशी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में अंडर 14 ललितपुर प्रीमियर लीग का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच राइजिंग सुपरस्टार और वीर बुंदेली वारियर्स के मध्य आज खेला गया, वीर बुंदेली वॉरियर्स ने 52 रन से मैच जीत कर लीग मैच में बढ़त हासिल कर ली है।
उद्घाटन मैच शुरू होने से पहले जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले, सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष श्रीकांत कुशवाहा ने ट्रॉफी का अनावरण करते हुए खिलाड़ियों का परिचय लिया। वीर बुन्देली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। संस्कार सहाय ने 49 बाल में 79 रनों की सर्वाधिक नाबाद पारी खेली। रजनीश 34 रन, दर्शन जैन 12 रन बनाकर नॉट आउट रहे। मोनिस ने 11 रन, हनूजित सिंह पांच रन, संस्कार चौबे ने चार रन, आयुष वर्मा एक रन ही बना सके। वहीं राइजिंग स्टार के बालर चार में 19 रन देकर दो विकेट लिए। आदर्श राजपूत ने भी दो विकेट लिए। युगवीर यादव ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में मैदान पर उतरी राइजिंग सुपर स्टार के बल्लेबाजों की शुरुआत धीमी गति से हुई। निर्धारित 20 ओवर में चार चार विकेट के नुकसान पर मात्र 124 रन बना सकी, जिससे 52 रन से बुंदेली वॉरियर्स ने जीत हासिल की। बुंदेली वॉरियर्स के संस्कार सहाय प्लेयर ऑफ़ द मैच रहे। राइजिंग सुपर किंग की ओर से बल्लेबाजी करते हुए प्रत्यूष ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। पवित्र शर्मा ने 19 रन, सूर्यांश ने 16 रन, अभिनंदन 10 रन, ध्रुव चौबे चार रन, कुशाग्र सिंह दो रन बनाकर पवेलियन चले गए। टीम ने अतिरिक्त रन 47 मिलाकर 124 रन बनाए। वीर बुंदेली वॉरियर्स ने 52 रन से मैच जीत कर लीग मैच में बढ़त हासिल कर ली है। निर्णायक की भूमिका में सौरभ नायक, प्रियंक के अलावा धर्मेंद्र कुमार स्कोरर सिद्धार्थ जैन रहे। आंखों देखा हाल मोहन पेंटर ने सुनाय। आयोजन कमेटी में मोहम्मद नसीम, पवन परमार, शत्रुघ्न यादव, रत्नेश दीक्षित, राम प्रताप सिंह, संदीप पाठक, पुष्पेंद्र बुंदेला, विजय निरंजन, सोनू राजा, छपरट, अजय राजा, रामेश्वर सेन, धर्मेंद्र गोस्वामी, नेहाल राजपूत, राज कौशिक, बृजबिहारी मिश्रा, ध्रुव बुंदेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें