फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: वीर बुंदेली टीम को पठान वॉरियर्स ने पांच रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में राजेंद्र जायसवाल की स्मृति में निशी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में ललितपुर अंडर 14 प्रीमियर लीग के सातवें दिन मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में वीर बुंदेली टीम को पठान वॉरियर्स ने पांच रन से हरा दिया। दूसरे मैच में शिवाय सुपर किंग ने राइजिंग सुपर स्टार को नौ विकेट से शिकस्त दी।
पहले मैच में वीर बुंदेली ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पठान वॉरियर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 100 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वीर बुंदेली वॉरियर्स की पूरी टीम 16.5 ओवर में 95 रन ही बना सकी। पठान वॉरियर्स ने पांच रन से मैच जीतकर बढ़त हासिल कर ली। प्रयांशु चौबे ने 3.5 ओवर में 27 रन देकर चार विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार सभासद अब्दुल वारी और सभासद गिरीश पाठक, रमाकांत तिवारी ने संयुक्त रूप से दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मैच में शिवाय सुपर किंग ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया। राइजिंग सुपर स्टार ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए। शिवाय सुपर किंग के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 9.5 ओवर में 1 विकेट खोकर 100 रन बनाकर नौ विकेट से लीग मैच जीत लिया। सुपर किंग के बल्लेबाज योगेश पाठक ने 32 गेंद खेलकर नाबाद 57 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। निर्णायक की भूमिका में सौरभ नायक, प्रियंक, धर्मेंद्र कुमार, स्कोरर सिद्धार्थ व कमेंट्रेटर मोहन पेंटर रहे। आयोजन कमेटी में मोहम्मद नसीम, पवन परमार, शत्रुघ्न यादव, रत्नेश दीक्षित, राम प्रताप सिंह, पुष्पेंद्र बुंदेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें