महर्षि दयानंद सरस्वती योग संस्थान आर्य समाज के तत्वाधान में चल रहे वैदिक
सत्संग, यज्ञ, भजन एवं प्रवचन कार्यक्रम के अंतर्गत भजनोपदेशक ने भजनों के
माध्यम से मानव कल्याण का संदेश दिया।
सीबी गुप्ता प्रार्थना स्थल
मंच पर चल रहे कार्यक्रम का शुभारंभ छत्रपति शिवाजी डिग्री कालेज के
प्रबंधक विजय सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि आर्य समाज द्वारा समाज में
समरसता का कार्य किया जा रहा है। भजनोपदेशक योगेशदत्त ने सुमधुर भजनों की
प्रस्तुति दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सर्व शक्तिमान परमेश्वर ही सभी
का साथी और सहारा है, उसकी उपासना से मानव जीवन को सफल बना सकते हैं।
वैदिक
प्रवक्ता प्रोफेसर अखिलेश शर्मा लातूर ने कहा कि आर्य समाज सत्य सनातन व
वैदिक धर्म का प्रचारक है, जो बुराइयां विभिन्न धार्मिक मतों में आ गई हैं,
उन कुरीतियों को दूर करने के लिए प्रयासरत है। वहीं, कार्यक्रम के तीसरे
दिन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य यजमान रामेश्वर रजक, गेंदालाल
साहू, इंद्र सिंह पटेल, डीएल यादव आदि रहे।
इस मौके पर ठाकुर रूप
सिंह, भानु प्रताप सिंह, दरयाब सिंह परमार, राजाभैया, दिनेश सिंह, हीरालाल
सेन, पुरुषोत्तम नारायण दुबे, लखन लाल सेन, छोटू सेंगर, रामसेवक निरंजन,
भागीरथ प्रजापति, रामप्रताप सिंह, परमानंद सोनी, राजेंद्र खरे, लखन लाल
वैद्य आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संचालन आर्य समाज के मंत्री लखनलाल
आर्य ने किया।