फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील परिसर में वर्षा मापी यंत्र स्थापित

विज्ञापन
पाली में बरसा मापी यंत्र लगाते तहसीलदार - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
पाली (ललितपुर)। शासन ने तहसील परिसर में वर्षा मापक यंत्र स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अनुपालन में वर्षामापी यंत्र लगाया जा रहा है। इससे तहसील क्षेत्र में होने वाली बारिश का आंकलन किया जा सकेगा। तहसीलदार ने वर्षामापी यंत्र लगाने का श्रीगणेश कराया।
विज्ञापन

पाली तहसील परिसर में वर्षा मापक यंत्र लगवाया जा रहा है। इसके लगने से तहसील क्षेत्र में कितनी बारिश हुई है यह रिकार्ड हो सकेगी। तहसील बनने के बाद भी यहां पर कई तरह की सुविधाओं की कमी बनी हुई है। नगर में तहसील का शुभारंभ पांच साल पहले हुआ था, लेकिन तहसील मुख्यालय पर जो सुविधाएं होनी चाहिए थी, वह आज भी नहीं हैं। कई कार्य के लिए आज भी लोगों को ललितपुर जाना पड़ता है, क्योंकि नवनिर्माण तहसील का कार्य चल रहा है। तहसील में वर्षा मापक यंत्र नहीं होने से तहसील क्षेत्र में कितनी बारिश हुई है, इस बात का पता नहीं चल पाता था। क्षेत्रवासी लंबे समय से तहसील परिसर में यंत्र लगाने की मांग करते आ रहे थे, जो इस साल जाकर 3.6.2020 पूरी हुई है। तहसीलदार अभिषेक कुमार ने बताया कि तहसील परिसर में वर्षा मापक यंत्र लग गया है। इसके लगने के बाद तहसील क्षेत्र में कितनी बारिश हुई इस बात का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें