फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हार्डवेयर की दुकान से वार्निस और रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कैलगुवा रोड स्थित पेंट एवं हार्डवेयर की दुकान को निशाना बनाते हुए चोर यहां से तीन लेजम बंडल, आठ वार्निस के डिब्बे सहित नकदी उठा ले गए।
मोहल्ला लक्ष्मीपुरा निवासी सुनील साहू की कैलगुवां रोड पर मां पीतांबरा पेंट एवं हार्डवेयर नाम से दुकान है। सोमवार सुबह वह दुकान पर पहुंचा और ताला खोलकर देखा तो ऊपर लगी सीढ़ियों पर रखी लोहे की चद्दर निकली हुई थी। दुकान से तीन लेजम बंडल, वार्निस के आठ डिब्बे व गल्ले में रखे 4500 रुपये गायब थे। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि जांच की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें