फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: झांसी से गुजरेगी वंदे भारत पर ठहरेगी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे ने मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत भारत ट्रेन की समय सारिणी तय कर दी है। यह गाड़ी भोपाल से दिल्ली के बीच झांसी से होकर गुजरेगी, परंतु यहां रुकेगी नहीं। इससे यहां लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

रेल प्रशासन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू करने जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि एक अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को रानी कमलापति स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह गाड़ी रानी कमलापति स्टेशन से रोजाना सुबह 5:55 बजे चलेगी। इसके बाद यह गाड़ी 11:40 बजे आगरा कैंट स्टेशन पर ठहरेगी। 01:45 पर गाड़ी नई दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली से यह गाड़ी दोपहर 02:45 बजे कमलापति स्टेशन के लिए चलेगी। आगरा कैंट पर इसका ठहराव शाम 04:45 बजे होगा।
झांसी में ठहराव न होने से लोगों में आक्रोश
पूर्व मंत्री प्रदीप जैन ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर वंदे भारत ट्रेन का झांसी में ठहराव दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि झांसी ऐतिहासिक नगरी है। ऐसे में वंदे भारत ट्रेन का यहां ठहराव दिया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें