फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रनिर्माण में वाजपेयी का रहा ऐतिहासिक योगदान : अनुराग शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर अटल स्मृति सम्मेलन का भव्य आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। भारत रत्न प्रख्यात राष्ट्रनायक एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर ललितपुर में एक निजी होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि अटल जी के राष्ट्रनिर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान, उनकी दूरदर्शी सोच, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता तथा सुशासन की परंपरा हम सबके लिए अनुकरणीय है। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि अटल जी के विचार आज भी भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली और नीतियों का मार्गदर्शन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि अटल जी ने सबका साथ, सबका विकास की भावना को अपने आचरण से साकार किया। मौके पर राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रमेश चंद्र लोधी, राजकुमार जैन, जगदीश लोधी, हरिराम निरंजन, प्रदीप चौबे, बब्बू राजा बुंदेला, बंशीधर श्रीवास, महेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें