फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन न लगने से मायूस लौट रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। प्रतिदिन गांव-गांव से लोग वैक्सीन लगवाने के लिए सीएचसी तालबेहट आ रहे हैं। लेकिन यहां भी पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन न आने के कारण अधिकांश लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। इससे लोगों में काफी नाराजगी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार ऊपर से ही कम मात्रा में वैक्सीन मिलने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ समय पहले कोरोना वैक्सीन बुलाकर लगाने वाला स्वास्थ्य विभाग अब लोगों के जागरूक होने के बाद उन्हें पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन नहीं उपलब्ध करा पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन न उपलब्ध कराने के कारण लोगों को बिना वैक्सीन के ही वापस लौटना पड़ रहा है।
वैक्सीन की कमी के चलते ग्रामीण क्षेत्र हिगौरा, पूराकलां, पूराविरधा और बिजरौठा में वैक्सीन का कार्य ठप पड़ा है। जिससे वैक्सीन लगवाने के लिए इन क्षेत्रों से लोग तालबेहट आ रहे हैं। सीएचसी में वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ उमड़ रही है। इससे कोविड गाइडलाइन की धज्जियां भी उड़ रही हैं।
विज्ञापन

वहीं, स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि ऊपर से ही वैक्सीन कम मात्रा में मिल रही है। जिसके कारण वह मजबूर हैं। यदि उन्हें वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में मिलेगी तो वह ग्रामीण क्षेत्र के सेंटरों को पुन चालू कर देगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें