फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ललितपुर में वैक्सीन खत्म, बंद हुआ कोविड टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में कोरोना की चुनौती से निपटने के लिए तमाम तैयारियां की जा रही हैं, लेकिन वैक्सीन खत्म होने से कोविड टीकाकरण बंद हो गया है। जिले में अक्तूबर माह में लगभग दो हजार डोज रह गई थीं, जो 25 दिसंबर तक खत्म हो गईं। ऐसे में टीका लगवाने पहुंच रहे लोग मायूस होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव में वैक्सीन को अधिक कारगर माना गया है। इसके लिए विभाग ने जगह-जगह टीकाकरण शिविर लगातार वैक्सीनेशन किया। लोगों को जागरूक कर टीके से होने वाले फायदे बताए गए। शुरू में लोगों ने खूब टीकाकरण कराया। कोरोना का प्रभाव थमने के बाद टीकाकरण बंद हो गया।
दिसंबर में चीन समेत दुनिया के दस देशों में कोविड के मामले दोबारा सामने के बाद अलर्ट जारी किया गया। इसे लेकर जिले में संक्रमण की संभावना को लेकर तमाम तैयारियां की गईं। जिला अस्पताल में कोविड वार्ड तैयार किए गए। ऑक्सीजन की उपलब्धता के साथ ही मॉकड्रिल कर स्वास्थ्य सुविधाओं को परखा गया। इसके साथ ही फिर से टीकाकरण करने वालों की संख्या बढ़ने लगी। दिसंबर में विभाग के पास महज 11 डोज थीं। जो 25 दिसंबर को खत्म हो गईं। विभाग को उम्मीद थी कि जल्द ही नई डोज मिल जाएंगीं। लेकिन डोज नहीं मिल सकीं। ऐसे में कोविड टीकाकरण बंद हो गया है।
विज्ञापन

12 से 14 वर्ष तक के 10 हजार बच्चे छूटे
कोविड टीकाकरण से वंचित रहने वालों में सबसे अधिक संख्या 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों की है। जिले में 51746 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें 43660 बच्चों ने प्रथम डोज और 40831 बच्चों ने दूसरी डोज लगवा ली है। दस हजार बच्चे अब भी वैक्सीन लगवाने से छूट गए हैं।
विज्ञापन

यह है टीकाकरण की स्थिति
लाभार्थी - लक्ष्य - प्रथम डोज - द्वितीय डोज
12 से 14 वर्ष - 51746 - 43660 - 40831
15 से 17 वर्ष - 85678 - 76142 - 74035
18 से अधिक वर्ष - 919567 - 928945 - 856728
प्रीकॉशन डोज - 714926 - 241209
कोविड का टीका खत्म होने से टीकाकरण बंद चल रहा है। वैक्सीन की डिमांड की गई है। डोज मिलने के बाद टीकाकरण शुरू किया जाएगा।
- डॉ. जेएस बक्शी, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें