पुलवारा। ब्लॉक बार के अन्तर्गत ग्राम पुलवारा में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। इसमें 45 वर्ष से ऊपर के 26 लोगों एवं 18 वर्ष से 44 वर्ष के 24 लोगों को वैक्सीन लगवाई। गांव में निगरानी समिति द्वारा घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर उन्हें वैक्सीन के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान वैक्सीन लगवाने के लिए युवाओं में काफी उत्साह दिखाई दिया। टीकाकरण के दौरान ए एन एम नीतू पवैया ने बताया कि टीका लगवाने में लापरवाही न बरतें बल्कि इसे तत्काल लगवाएं क्योंकि कोरोना से बचाव के लिए टीका ही सुरक्षा कवच है। इस दौरान लेखपाल कपिल तिवारी, कोटेदार विजय बहादुर सिंह, शांति खरे, रामसखी, कुसुम देवी, राजेश देवी, प्रधान प्रतिनिधि राजाराम कुशवाहा, प्रदीप कुमार खरे उपस्थित रहे।
कड़ेसराकलां में 230 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
कड़ेसराकलां/तालबेहट । शुक्रवार को विधायक रामरतन कुशवाहा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट एवं कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र पर चल रहे वैक्सीनेशन कार्य को देेखा। इसके बाद ग्राम कड़ेसराकलां में आयोजित वैक्सीनेशन शिविर का फीता काट कर शुभारंभ किया। शिविर में 230 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करते दवाओं की उपलब्धता आदि एवं कोविड एल - 2 में मौजूद सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। एसीएमओ डॉ. मुकेश चंद्र दुबे ने बताया कि वेंटिलेटर एवं हर पलंग पर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है। परिसर में ऑक्सीजन प्लांट की स्वीकृति मिल गई है, जो जल्द से जल्द बनना शुरू हो जाएगा। निरीक्षण के समय चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नितिन कंसौरिया, डॉ. एसए खान, गौतम, बसंत पाराशर, धीरज कुमार उपस्थित रहे।
तालबेहट के बाद विधायक ग्राम कड़ेसराकलां पहुंचे। जहां उन्होंने कोविड-19 वैक्सीनेशन शिविर को फीता काट कर शुुुुभारंभ किया। डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. सूरज सिंह, ग्राम प्रधान ज्ञान सिंह यादव, मधु चौहान, वीरेंद्र बरौदिया ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान ज्ञान सिंह यादव, सरिता बधेल, पूनम वर्मा, निगरानी समिति के सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।