ललितपुर। त्योहारी सीजन बीतने के बाद भी ट्रेनों में भीड़ बनी हुई है। वहीं, ट्रेनों की लेटलतीफी भी जारी है। रविवार को डाउन रूट की हीराकुंड एक्सप्रेस छह घंटे और प्रयागराज विशेष ट्रेन चार घंटे से अधिक देरी से आई। उत्कल एक्सप्रेस भी करीब तीन घंटे विलंब से पहुंची। दोनों रूट की अन्य ट्रेनें भी एक से दो घंटे की देरी से आईं।
डाउन रूट की उत्कल एक्सप्रेस सुबह 3:33 बजे के स्थान पर 6:43 बजे पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस 5:11 बजे के स्थान पर 7:05 बजे आई। हीराकुंड एक्सप्रेस सुबह 5:59 बजे के बजाय दोपहर 11:59 बजे पहुंची। सीतापुर एक्सप्रेस 8:11 बजे के स्थान पर 9:55 बजे और समता एक्सप्रेस 9:44 बजे के बजाय 10:56 बजे आई। अप रूट की मालवा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से सुबह 5:41 बजे पहुंची। साबरमती एक्सप्रेस 7:51 बजे और कुशीनगर एक्सप्रेस सुबह 8:10 बजे आई। हरिद्वार से पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस के भी साढ़े तीन घंटे विलंब से पहुंचने की संभावना जताई गई।
खजुराहो जाने वाली ट्रेनें भी विलंब से आईं
गोरखपुर एक्सप्रेस सुबह 7:55 बजे के स्थान पर 9:11 बजे पहुंची। वहीं, प्रयागराज विशेष ट्रेन के शाम 6:20 बजे के बजाय रात 10:36 बजे पहुंचने की संभावना जताई गई।
रेल सेक्शन में परिचालन कारणों की वजह से कुछ ट्रेन विलंब से आई हैं। ट्रेनों के बेहतर संचालन के लिए रेलवे बेहतर प्रयास कर रहा है। -मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।