फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी बढ़ा रहे खाद की किल्लत रात में की जा रही यूरिया की बिक्री

विज्ञापन
यूरिया लेने के लिए लाइन में लगे किसान - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
मड़ावरा। कस्बे में किसानों का आरोप है कि व्यापारी दिन में तो अपनी दुकानें बंद रखते हैं और रात में साढ़े तीन सौ से चार सौ रुपये में मध्यप्रदेश के किसानों को बेच रहे हैं। बुधवार शाम मड़ावरा में दो गाड़ी यूरिया दो फर्मों पर मंगाई गई, जिसे शाम को कुछ किसानों को बांटकर बिक्री बंद कर दी। बृहस्पतिवार सुबह दोनों व्यापारियों द्वारा बिक्री प्रारंभ की गई, जिसमें एक फर्म द्वारा कुछ देर बाद अपनी दुकान बंद कर दी। किसानों का आरोप है कि वह सुबह से ही यूरिया के लिये लाइन में लगे थे, लेकिन दुकान बंद हो जाने से उन्हें खाद नहीं मिल सकी। किसानों ने बताया कि यूरिया की जमाखोरी करने से खेत सूखने की कगार पर है। वहीं, उपजिलाधिकारी संजय कुमार पांडेय ने सभी खाद विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी गई है कि किसी भी दशा में रात के समय खाद की बिक्री नहीं कि जाए अन्यथा कठोर कार्यवाही की जाएगी, वहीं गिरार और मदनपुर पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं कि खाद लेकर कोई भी वाहन बॉर्डर से मध्यप्रदेश में नहीं जाने पाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें