फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत पर अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मध्य प्रदेश के अंतर्गत थाना चंदेरी निवासी एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल में हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के थाना चंदेरी निवासी कल्यान (30) पुत्र वृंदावन शनिवार को शहर के मोहल्ला नेहरूनगर में ससुराल आया था। जहां पर सोमवार की रात्रि में करीब 12 बजे सीने में दर्द होने लगा। परिजन आननफानन में उसे जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सक द्वारा उपचार प्रारंभ किया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भांजे परमू ने आरोप लगाते हुए बताया कि जिला अस्पताल में इमरजेंसी में मामा के इलाज में चिकित्सकों व कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती गई है। रात्रि में अस्पताल आने पर चिकित्सक ने एक इंजेक्शन लिखा। जो बाहर लेने गए, लेकिन रात्रि अधिक होने से मेडिकल स्टोर बंद थे। इस पर इंजेक्शन इलाइट चौराहे के पास एक दुकान से लाए। इंजेक्शन के लगने के कुछ ही देर में कल्यान की मौत हो गई।
मौत की जानकारी होने पर परिजन अस्पताल परिसर में चिकित्सक व कर्मचारियों पर इलाज में लापरवाही बरतने से मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मामला बढ़ता देख चिकित्सक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर समझा बुझाकर मामला शांत कराया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भांजे परमू ने बताया कि मृतक दो भाइयों में छोटा था। मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के तीन पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के चंदेरी निवासी युवक को अधिक शराब के कारण पेट दर्द को लेकर अस्पताल में लाया गया था। जहां पर उसे नली डालकर पेट की सफाई करने के लिए कहा गया। लेकिन, परिजनों ने नली डालकर सफाई करने के लिए मना कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

- डॉ. जावेद कलीम, ईएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें