फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक व शिक्षा विभाग की छवि की जा रही धूमिल

विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन देते प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन व सदस्य - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने डीएम और एसपी को ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों को शिक्षकों ने बताया कि अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की सहायक अध्यापिका आरती गुप्ता पर जो रिपोर्ट दर्ज की गई है, उससे शिक्षिका की छवि धूमिल की जा रही है। शिकायतकर्ता महिला की दंडित किया जाए। अन्यथा संगठन आंदोलन और आमरण अनशन करेगा।
विज्ञापन

शिक्षकों ने ज्ञापन में बताया कि चौबयाना तालबेहट निवासी महिला द्वारा अपनी पुत्री को प्राथमिक विद्यालय डीसी रोड में अध्यापिका द्वारा थप्पड़ मारने के कारण आंख की रोशनी समाप्त होने की शिकायत बार -बार की जा रही है। घंटाघर पर धरने पर बैठकर शिक्षक समाज एवं विभाग की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। महिला ने शिक्षिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इससे शिक्षक समाज, बेसिक शिक्षा विभाग एवं प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है। चेतावनी दी गई है कि यदि शिक्षकों को शोषण किया गया तो संगठन आंदोलन/ आमरण अनशन करने को बाध्य होगा। इस अवसर पर अनिल त्रिपाठी, सत्येंद्र जैन, विनय ताम्रकार, इंदर सिंह पटेल, राजीव गुप्ता, दिवाकर शुक्ला, परिवेश मालवीय, गौरीशंकर सेन, अंतरिक्ष खैरा, पुष्पेंद्र जैन, अवनीश कुमार, मयंक बवेले, अरविंद सिंह, आकाश खरे, महेश सोनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें