फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : कक्ष निरीक्षक परिचय पत्र के साथ करेंगे ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक रहेंगे तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा को शांतिपूर्वक और नकलविहीन कराने के लिए विभाग तेजी से तैयारी कर रहा है। परीक्षा में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए कक्ष निरीक्षक परिचय पत्र के साथ परीक्षा ड्यूटी करेंगे।
जनपद में 18 फरवरी से 50 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसमें हाईस्कूल के 20463 और इंटरमीडिएट के 16214 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षाओं को सुचारु, पारदर्शी और नकलविहीन कराने के लिए तेजी से तैयारी की जा रही है। परीक्षा कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक सहित कक्ष निरीक्षकों को नामित करने की प्रक्रिया में विभाग जुटा हुआ है।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाए जाते समय उनके संपूर्ण विवरण की भलीभांति जांच की जाएगी। कक्ष निरीक्षकों के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी परिचय पत्र दिए जाएंगे। इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा कक्ष निरीक्षक को आवंटित परीक्षा केंद्र का विवरण अंकित किया जाएगा और विद्यालय के प्रधानाचार्य को दिया जाएगा।
इसके साथ सभी कक्ष निरीक्षकों की सूची डीआईओएस कार्यालय में सुरक्षित रखी जाएगी। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में कम से कम दो कक्ष निरीक्षक नियुक्त रहेंगे। जिनमें से एक कक्ष निरीक्षक का बाह्य विद्यालय से होना अनिवार्य रहेगा। परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक कक्ष में 40 परीक्षार्थियों पर दो तथा 41 से 60 परीक्षार्थियों पर तीन कक्ष निरीक्षक तैनात किए जाएंगे। डीआईओएस ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि परीक्षा को सकुशल तरीके से कराने की तैयारी की जा रही है। बोर्ड के निर्देशानुसार कक्ष निरीक्षकों सहित अन्य अधिकारियों को नामित किया जाएगा।
विज्ञापन


मोबाइल, कैलकुलेटर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रहेंगे परीक्षा कक्ष में प्रतिबंधित
परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र के अंदर छात्र-छात्राओं के साथ ही कक्ष निरीक्षकों को भी मोबाइल फोन, कैलकुलेटर व अन्य इलेक्ट्रिॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। स्ट्रांग रूम, परीक्षा कक्ष व अन्य जगहों पर लगने वाले सीसीटीवी कैमरे में आवाज की भी रिकॉर्डिंग रहेगी। डाटा परीक्षा खत्म होने के 30 दिनों तक रखना अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें