फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : एक साल तक सुरक्षित रखी जाएंगी प्रयोगात्मक परीक्षा की कॉपियां

विज्ञापन
विज्ञापन
24 जनवरी से शुरू होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षा होगी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यूपी बोर्ड की ओर से जनवरी से प्रस्तावित इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा की कॉपियों को अब एक साल तक सुरक्षित रखा जाएगा। मांगने पर इन्हें उपलब्ध कराया जाएगा। शासन के निर्देश पर डीआईओएस ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को निर्देश दिए हैं।

जनपद में फरवरी में बोर्ड परीक्षा होनी है। इसमें हाईस्कूल में 20463 और इंटरमीडिएट में 16214 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्वक कराने की तैयारी में विभाग जुटा हुआ है। वर्तमान में निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं चाक चौबंद कराई जा रही हैं। बोर्ड परीक्षा से पूर्व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। यह परीक्षा 24 जनवरी से एक फरवरी तक आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएंगी। वहीं, नकलविहीन परीक्षा के लिए सचल दल भी भ्रमणशील रहेंगे और परीक्षा केंद्रों का जायजा लेंगे। इंटरमीडिएट में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, कंप्यूटर, गृह विज्ञान विषयों के प्रैक्टिकल करने होते हैं। छात्र-छात्राओं को किए गए प्रयोग की कॉपी भी लिखनी होती है। अब इन कॉपियों को विद्यालयों को अपने पास एक साल तक संरक्षित रखना होगा। डीआईओएस ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षाओं को कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें