यूपी 100 के चालकों को नहीं मिला पांच माह से वेतन
- फोटो : demo
यूपी 100 के चालक के चालकों को पांच माह से वेतन नहीं मिल रहा है। जनपद में यूपी 100 पुलिस सहायता की कुल 33 गाड़ियां चल रही हैं। इनको चलाने के लिए होमगार्ड कर्मियों को ही वाहन चालक के पद पर स्थायी रूप से नियुक्त किया गया है। इन गाड़ियों का संचालन विगत पांच माह पूर्व तीन अक्टूबर से शुरू हुआ था, तभी से यह चालक अपनी ड्यूटी पर तैनात है, लेकिन इनको अब तक कोई वेतन नहीं दिया गया है। इस संबंध में समस्त चालकों ने उप पुलिस महानिरीक्षक को प्रार्थना पत्र भेजकर जल्द से जल्द वेतन दिलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। प्रार्थना पत्र पर रमाकांत पुरोहित, विष्णु नारायण, कल्याण सिंह, हरीराम, कम्मोद, बृजेश कुमार, आशीष कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं।