फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतरतीब खड़े किए जा रहे वाहनों से बिगड़ रही यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
घंटाघर के पास फुटपाथ पर रखे दुपहिया वाहन - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के मुख्य मार्गों से लेकर बाजारों की गलियों में आड़े-तिरछे रखे जा रहे वाहनों से यातायात सुव्यवस्थित नहीं हो पा रहा है। पूर्व में नगर पालिका द्वारा बनाई गई वाहन पार्किंग भी पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। इस वजह से आए दिन वाहन दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। लोगों को बचते-बचाते सड़क से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

तमाम प्रयासों के बाद भी शहर की यातायात व्यवस्था संभाले नहीं संभल रही है। घंटाघर पर ही यातायात का बुरा हाल है। पुलिस ने जिस स्थान को नो पार्किंग जोन बनाया है, वही रोजाना चार पहिया वाहन खड़े किए जाते हैं। इतना ही नहीं, नगर पालिका परिषद के कार्यालय के सामने ही बेतरतीब वाहन रखे रहते हैं। नगर पालिका परिषद से कुछ ही दूरी पर मोहल्ला सुभाषपुरा वाली गली में सड़क के दोनों ओर दोपहिया वाहन कतार में खड़े रहते हैं, जिससे आने-जाने वाले वाहनों को निकलने में असुविधा होती है। कमोवेश यही स्थिति कटरा बाजार की हो गई है। यहां अनेक दुकानदारों ने सड़क पर वाहन पार्किंग स्टैंड बना दिया है। इससे कई दुकानदारों की दुकानदारी प्रभावित हो रही है।
नपा नहीं चला पाईं वाहन पार्किंग
नगर पालिका परिषद ने डॉ. शादीलाल कामर्शियल कांप्लेक्स में दोपहिया वाहनों के लिए बेसमेंट में पार्किंग बनाई थी लेकिन वह व्यवस्था ज्यादा दिन नहीं चल पाई। नगर पालिका के कर्मी ही बेसमेंट में अपना वाहन खड़ा नहीं करते हैं। जिसे देखादेखी लोगों ने भी कांप्लेक्स के आगे खड़ा करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आड़े-तिरछे रखे वाहन पाए जाने पर संबंधित के चालान निरंतर किए जा रहे हैं, साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
अनुज गंगवार, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें