फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक-1 के पहले दिन ही नहीं किया गया सामाजिक दूरी का पालन

विज्ञापन
कैप्सन - नगर के मुख्य मार्ग पर लगा जाम - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। इस समय पूरा विश्व कोरोना वैश्विक महामारी से जूझ रहा है। देश में इसके संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने के स्थान पर तेजी से लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद अनलॉक-1 के पहले दिन ही लोगों ने सामाजिक दूरी को तार - तार कर दिया। इस ओर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

लॉकडाउन के अंतिम दिन तहसील मुख्यालय से मात्र पांच किमी दूर रमेशपुरा में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसके चलते सोमवार को प्रशासन काफी व्यस्त रहा। वहीं, दूसरी ओर नगर एवं क्षेत्र के लोगों ने सामाजिक दूरी एवं मॉस्क लगाने के नियमों की धज्जियां उड़ाकर रख दी। बिना मॉस्क लगाए लोग सड़कों पर घूमते रहे, कहीं दो पहिया वाहनों पर दो- दो लोग एक साथ घूमते देखे गए। वहीं, बाजारों और राजमार्ग पर कई जगह लोगों की भीड़ जमा रही और पुलिस तमाशबीन बनी देखती रही। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ी।
वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी नियमों को ताक पर रख कर कुछ लोगों ने सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया। क्षेत्र के ग्राम रमेशपुरा में कोरोना संक्रमित जो मरीज आया है। वह मूलत: ग्राम पूराविरधा का निवासी है। जहां सोमवार को पूरे दिन स्वास्थ्य, राजस्व, आंगनबाड़ी, पुलिस की टीम सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इसके बावजूद वहां के एक बैंक के सामने लोगों की भीड़ जुटी रही। अधिकांश लोगों के मुंह पर मॉस्क नहीं थे। बैंक के बाहर महिलाएं पास - पास बैठी रहीं। उन्हें मना करने वाला भी कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें