फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अज्ञात वाहन ने सामने से एक बाइक को टक्कर मार दी, उधर पीछे से आ रही एक अन्य बाइक उससे टकरा गई। दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने एक चालक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को भर्ती कर लिया।
सोमवार शाम को चौकी राजघाट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौंरसिल व काला पहाड़ के बीच ललितपुर की ओर से राजघाट की ओर जा रहे बाइक चालक को सामने से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस बीच पीछे से आ रही एक अन्य बाइक सड़क पर पड़ी बाइक से टकराकर गिर गई। जिससे वह बाइक चालक भी घायल हो गया। राजघाट चौकी प्रभारी बिपिन टेडा मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल बाइक चालक राजू (24) निवासी ग्राम मड़वारी को भर्ती कर लिया। मृतक बाइक चालक के पास से एक मोबाइल फोन मिला। पुलिस ने संपर्क किया तो उक्त मोबाइल दूसरे का निकला। मृतक की शिनाख्त अभिषेक रैकवार (22) निवासी मोहल्ला चौकाबाग के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि अभिषेक करीला माता मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ग्राम चौंरसिल व कालापहाड़ के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इस दौरान पीछे से आ रही एक अन्य बाइक सड़क पर गिरी बाइक से टकरा गई। यह बाइक का चालक भी घायल हो गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां एक को मृत घोषित कर दिया गया।
बिपिन टेडा, चौकी राजघाट प्रभारी दो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें