फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर किनारे मिला अधेड़ का अज्ञात शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत बाईपास स्थित नहर किनारे लगभग 55 वर्षीय अधेड़ का अज्ञात शव पड़ा मिला। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

बाईपास स्थित जमुनापुरम कालोनी के पास नहर किनारे लगभग 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी, जिस पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। मृतक स्लेटी रंग की चेक की शर्ट और पैरों में प्लास्टिक की चप्पलें पहने हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें