फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री उमा के दफ्तर पर हंगामा

Sun, 05 Feb 2017 12:51 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री उमा के दफ्तर पर हंगामा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
ललितपुर।
विज्ञापन

सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी का टिकट बदलने की मांग करते हुए शनिवार की शाम बाइक से आए लगभग पच्चीस युवकों ने केंद्रीय मंत्री उमा भारती के तालाबपुरा स्थित दफ्तर पर आकर जमकर हंगामा काटा। उन्होंने नारेबाजी  की। बाद में चुनाव कार्यालय पहुंचकर तोड़फोड़ करते हुए कार्यकर्ताओं की पिटाई की। भाजपा का झंडा भी जलाया। घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
 शनिवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे बाइकों पर सवार लगभग 25 युवक तालाबपुरा रोड पर स्थित केंद्रीय मंत्री उमा भारती के संसदीय कार्यालय पर पहुंचे। यहां उन्होंने सदर सीट का टिकट बदले जाने की मांग करते हुए उमा भारती के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यालय पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने अभद्रता की।
विज्ञापन

यहां से सभी युवक जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित चुनाव कार्यालय पहुंचे।
चुनाव कार्यालय में इन लोगों ने तोड़फोड़ की। कार्यालय के फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया। कार्यकर्ता की भी पिटाई की। इसके बाद सभी आरोपी घंटाघर पहुंचे और वहां पर भाजपा के झंडे को जलाया। इस घटना की रिपोर्ट भाजपा कार्यकर्ता जगदीश सिंह लोधी पुत्र हरदास ने  मुहल्ला तालाबपुरा निवासी विक्की राजा उर्फ विक्रम सिंह पुत्र देवेन्द्र व उसके साथियों के खिलाफ दर्ज कराई है। कोतवाल अजय पाल का कहना है कि हंगामा करने वालों की जल्द गिरफ्तारी होगी।


=================
एक घंटा होता रहा हंगामा, पुलिस रही उदासीन
बाइक सवार युवकों ने बीच शहर में करीब एक घंटे जमकर हंगामा किया, लेकिन पुलिस को भनक भी नहीं लग सकी। भाजपा के टिकट वितरण पर गुस्सा व्यक्त कर रहे युवकों ने तीन जगहों पर हंगामा किया।  
==================
भाजपा प्रत्याशी ने कहा, सपा के थे हंगामा करने वाले
भाजपा के प्रत्याशी रामरतन कुशवाहा ने आरोप लगाया कि हंगामा करने वाले समाजवादी पार्टी के थे। कार्यालयों पर हुए हमले की घटना निंदनीय है। यह शासन सत्ता का दुरुपयोग है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मंत्री उमा भारती व उनके खिलाफ नारेबाजी की है। अगर वह कार्यालय पर होते  तो शायद हमला कर दिया जाता।  

थम नहीं रहा घमासान
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा उम्मीदवारों के चयन को लेकर अंदरखाने घमासान थम नहीं रहा है। पार्टी के कई नेता इसकी शिकायत राष्ट्रीय अध्यक्ष से कर चुके हैं।
भारतीय जनता पार्टी में ललितपुर व महरौनी विधानसभा सीट के लिए कई दावेदार थे। भाजपा नेतृत्व ने ललितपुर सीट से रामरतन कुशवाहा व महरौनी सीट से मनोहरलाल पंथ को अधिकृत उम्मीदवार बनाया। यही से विरोध का सिलसिला आरंभ हो गया है। बीते दिनों कई पूर्व जिलाध्यक्षों सहित पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश डा. अरविंद जैन ने उम्मीदवार बदलने को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखा था। पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह बुंदेला उर्फ भगत राजा ने भी अपनी नाराजी जाहिर की थी।
विज्ञापन


हंगामा करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई
भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह लोधी ने बैठक कर चुनाव कार्यालय में हंगामा कर तोड़फोड़ की निंदा की। उनका कहना है कि अराजक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बैठक में प्रदीप चौबे, हरीराम निरंजन, बब्बूराजा बुंदेला, जगदीश सिंह लोधी, रामेश्वर सड़ैया, राजकुमार जैन, आदि उपस्थित रहे।      
.......     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें