फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत में एक पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
areest.jpg - फोटो : areest.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना पाली के अंतर्गत बालाबेहट रोड पर दो दिन पहले महिला को पत्थरों से पीट-पीटकर मारने के मामले में थाना पाली पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इसमें आरोपी ने अपने एक साथी को भी पत्थरों से मारकर घायल कर दिया था, जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

थाना पाली के ग्राम मामदा निवासी सुम्मेर सिंह पुत्र रतन सिंह ने थाना पाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 20 नवंबर को शाम चार बजे उसका पुत्र एवं मामदा निवासी मीरा अपने साथी जिला सागर के मालथौन निवासी माखन सपेरा बालाबेहट से मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। अभी वह बालाबेहट रोड पर ग्राम डुंगरिया के पास ही पहुंचे थे कि अचानक से माखन ने मोटरसाइकिल रोककर मीरा और रतन सिंह को पत्थरों से मारना पीटना शुरू कर दिया, जिससे मीरा की मौत हो गई, जबकि रतन सिंह को गंभीर चोटें आई जिस पर रतन सिंह को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सुम्मेर सिंह की तहरीर के आधार पर थाना पाली पुलिस ने आरोपी माखन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें