फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अस्वस्थ कर्मचारियों को ड्यूटी कटवाने के लिए समिति से कराना होगा परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। लोक चुनाव में अस्वस्थ होने के चलते ड्यूटी न कर सकने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को समिति से प्रमाण पत्र लेना होगा। इसके लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर सीएमओ ने जिला स्तरीय स्वास्थ्य परीक्षण समिति का गठन किया है। अस्वस्थ होने वाले कर्मचारी अपना मर्ज बताएंगे, इसके बाद समिति इस पर विचार कर निर्णय लेगी। इस दौरान कर्मचारी को अस्वस्थ होने की स्थिति में प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके बाद चुनाव ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यो को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से कराए जाने लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं। चुनाव में अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। इसमें कई कर्मियों ने अस्वस्थता के चलते निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त रखे जाने के लिए आवेदन दिए हैं। इस पर कर्मियों के चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला स्तरीय स्वास्थ्य परीक्षण समिति का गठन किया गया है। समिति जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश पर कर्मियों का परीक्षण करेगी। समिति की रिर्पोट के बाद ही कर्मियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखा जाएगा। ऐसे में बीमारी या अस्वस्थ होने की स्थिति में चुनाव ड्यूटी न करने वाले कर्मचारियों को समिति से परीक्षण कराना होगा। परीक्षण के आधार पर ही चुनाव ड्यूटी काटी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
समिति में यह हुए नियुक्त
समिति में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह, जिला अस्पताल से वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. पवनसूद, आॅर्थो सर्जन डॉ. केके मिश्रा, सर्जन डॉ. रोहित जैन, महिला अस्पताल से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कीर्ति जैन को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें